नौशेरा। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ दूर मनावर तवी के पास ठालका क्षेत्र में ग्रेफ विभाग का वाहन न. 16ई73359 नदी में लोड कर रहा था। इस दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और वाहन तेज बहाव में बह गया। हालांकि चालक ने फुर्ती दिखाई और दौड़ कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया। उसकी पहचन हीरा लाल पुत्र तारा चंद निवासी होशियारपुर, पंजाब के रूप मे हुई। मनावर तवी के नजदीक अन्य वाहन चालक जल स्तर बढ़ने से पहले ही अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर ले गए। वहीं नौशेरा व आसपास के क्षेत्र में वर्षा के चलते गर्मी से राहत मिली है। संवाद