नौशेरा। तहसील की पंचायत हंजाना खानका के पंचायत घर की हालत खस्ता है। पंचायत घर को डिस्मेंटल करके नया बनाए जाने की मांग की गई। अध्यक्ष कैप्टन सतपाल, नायब सरपंच तिलक राज, प्रदीप कुमार, खेम राज आदि ने बताया की पंचायत हंजाना के नौ वार्ड के लगभग 13 परिवार हैं। पंचायत घर की छत से पानी टपकता है। इसमें न तो बिजली और न ही पानी की व्यवस्था है। 40 वर्ष से बना पंचायत घर जर्जर होता जा रहा है, जिसे देखते हुए कई बार नई इमारा बनाए जाने की मांग की गई है। जब भी बैठक होती है, पंचायत घर के बाहर की जाती है। प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग है कि उक्त पंचायत घर की जर्जर हालात को देखते हुए इस नई इमारत बनाई जाए। संवाद