फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवानों की बस खाई में गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
नौशेरा में खाई में गिरी बीएसएफ की बस।
विज्ञापन
नौशेरा। नौशेरा से 15 किलोमीटर दूर नारिया में पुंछ से जम्मू जा रही सीमा सुरक्षा बल के जवानों बस खाई में गिर गई। इस हादसे में चार जवान घायल हो गई। सभी को नौशेरा में सैन्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजोरी शिफ्ट कर दिया गया। यहां एक जवान को चिकित्सकों ने मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को बीएसएफ के 28 जवानों को लेकर जा रही बस जेके 02 5041 नौशेरा से करीब 15 किलोमीटर दूर नारिया में चालक का नियंत्रण बिगड़ने से खाई में गिर गई। बस के गिरते ही उसमें सवार जवानों में चीख पुकार मच गई। वाहन पलटते ही मौके पर पूर्व सरपंच व स्थानीय लोग सहायता में जुट गए। उन्होंने बस में फंसे जवानों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे में चार जवान घायल हो गए, जिनकी पहचान हेड कांस्टेबल राम लाल, कांस्टेबल अनिल कुमार, एके मिश्रा व चालक विजय कुमार के रुप में हुई। सड़क हादसा दोपहर लगभग दो बजे हुआ। मौके पर पहुंचे पूर्व सरपंच सेवानिवृत्त कैप्टन जसवंत सिंह अपना वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सैन्य अस्पताल पहुंचाया। बाद में उन्हें उपचार के लिए राजोरी सैन्य अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान हेड कांस्टेबल रामपाल की मौत हो गई। बताया जाता है की मृतक छुट्टी लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें