फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बच्ची की मौत बुजुर्ग महिला जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। गंभीर की गली ढोक में शुक्रवार दोपहर बाद बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि वृद्ध महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। जब दोनों बुद्धल तहसील गब्बर इलाके स्थित गंभीर की गली ढोक में पशुओं के साथ जा रहे थे। इस बीच बिजली गिरने से बच्ची की मौत हो गई व महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

मृतका की पहचान मोहम्मद असलम की 11 वर्षीय बेटी मुसरत नाज के रूप में हुई है। घायल गुलाम कादिर की 50 वर्षीय पत्नी पेरी बेगम के रूप में हुईं। दोनों तरगायी लेहती के निवासी हैं। इस बीच एसएचओ मुश्ताक अहमद ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि बच्ची का पोस्टमॉर्टम करने और अन्य औपचारिकता पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें