फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर में स्कूटी सबार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। कठानू के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक नीरज कुमार पुत्र परस राम निवासी छज्जा ठंडापानी लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी था। जो ड्यूटी से छुट्टी होने के बाद स्कूटी से घर जा रहा था। कठानू के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वहां से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जम्मू रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें