नौशेरा मनावर तवी से शव को निकालते हुए
नौशेरा। मनावर नदी से शुक्रवार को एक युवक का शव मिला है। शव नदी में झूला पुल थाती में तैर रहा था। इस बारे में आसपास से निकलने रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोग की मदद से शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेज दिया। शवर की पहचान मोहन सिंह (42) पुत्र विचित्र सिंह निवासी थाती के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।