राजोरी। मंजकोट स्थित थाने के सामने रविवार सुबह 4 बजे एक लोहार की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें दुकान के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल वाहनों ने पुलिस की मदद से समय पर आग पर काबू पाया और बहुत बड़े हादसे को होने से बचा लिया।
स्टेशन इंचार्ज एवं असिस्टेंट डायरेक्टर फायर ब्रिगेड मकबूल हुसैन ने बताया कि रविवार सुबह करीब 4:00 बजे पुलिस ने सूचना दी गई कि एक लोहार की दुकान में आग लगी है। तत्काल दमकल वाहनों को रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहले से मौजूद पुलिस और लोगों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया, लेकिन दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख का ढेर बन गया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग के पीछे शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। संवाद