सुंदरबनी। भजवाल के साथ लगते गांव लम्मन, जोगीनाला, पैली फाल के जंगलों में लगने वाली आग से लाखों रुपयों की वन संपदा जलकर राख हो गई। हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों तथा फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के अधिकारियों द्वारा दिन रात आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन घने जंगलों तथा दुर्गम रास्ता होने के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे वन संपदा को नुकसान हो रहा है। वहीं इस संबंध में रेंज अधिकारी राकेश वर्मा का कहना है कि जंगलों के पास रहने वाले लोगों को अपनी जमीनों में आग नहीं लगानी चाहिए, जो जंगल में आग लगने का मुख्य कारण बनता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग का सहयोग करें, ताकि वन संपदा को बचाया जा सके। संवाद