फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल पैसे निकालने वाला काबू

Fri, 04 Jul 2014 05:32 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। एटीएम कार्ड बदल कर रुपये उड़ाने वाले एक इंजीनियर को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से 2.35 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के जरिये गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी राजोरी मुब्बसर लतीफी ने बताया कि 22 मई को जवाहर नगर में एसबीआई के एटीएम में पृथ्वीराज निवासी डांगरी पैसे निकलवाने के लिए आया था। एटीएम कार्ड की कोई जानकारी न होने के चलते उसने एटीएम केबिन में पहले से मौजूद युवक को पैसे निकालने के लिए अपना एटीएम दे दिया।
युवक ने उसको 2000 रुपये निकाल कर दिए और एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ दिनों बाद जब पृथ्वीराज फिर पैसे निकालने गया, तो देखा कि उसके अकाउंट से 2.35 लाख रुपये गायब हैं। उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। इसके बाद टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के जरिये युवक की पहचान की गई। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके पास से रुपये भी बरामद कर लिए। आरोपी पेशे से एक इंजीनियर है। एसपी के अनुसार उन्हें शक है कि पकड़ा गया युवक निवासी रेहान, कोटरंका किसी ग्रुप का सदस्य है। बहरहाल, युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें