फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर आफत बनने लगी वर्षा

Wed, 02 Jul 2014 05:32 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। दो दिन से हो रही बारिश अब पहाड़ों पर रहने वाले लोगों के लिए आफत बनने लगी है। हालांकि बारिश होने से तापमान काफी कम हो गया है, लेकिन इससे फिसलन ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। आलम यह है कि जिले के कई पहाड़ी इलाकों को जाने वाले रास्तों पर छोटी-छोटी पस्सियां गिरने से रास्ते बंद हो गए हैं। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में यह समस्या और अधिक बढ़ेगी। जानकारी के अनुसार जिले के थन्नामंडी, मांजाकोट, कंडी कोटरंका, बुद्धल, दरहाल के पहाड़ों पर रहने वाले लोगों के लिए बारिश अब परेशानी बनती जा रही है। इन जगहों पर रहने वाले लोगों ने अपने ही रास्ते बनाए हुए हैं। यहां से यह लोग हर रोज आवाजाही करते हैं, लेकिन बारिश की वजह से इन रास्तों पर फिसलन पैदा हो गई है। जबकि कई जगहों पर पस्सियां गिर गई है। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां तक कि पशुओं के लिए चारा काटने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन इलाकों को जाने वाली सड़कों की हालत भी खस्ता हो गई है। पहले ही इन क्षेत्रों को जाने वाली सड़कें टूटी हुई थी और इनमें गहरे गढ्ढ्े बने हुए थे। लेकिन अब बारिश होने से इनमें पानी भर गया है। इससे सड़कों की हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन


सतर्क रहने की हिदायतें दीं
राजोरी के उपायुक्त सलीम मलिक ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को यहां मानसून के चलते सचेत रहने के लिए कहा है। वहीं पहाड़ों पर रहने वाले लोगों से हिदायतें जारी करते हुए कहा कि वह बारिश में अपने घरों से निकलते हुए सतर्कता रखें। क्योंकि फिसलन की वजह से उनको नुकसान पहुंच सकता है। पिछले वर्ष फिसलन से तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें