राजोरी। शहर के कल्लर क्षेत्र में ब्रेक फेल होने से लोड कैरियर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। वह जिला अस्पताल में भर्ती है।
जानकारी के अनुसार जफर इकबाल और उसका भाई असिफ इकबाल निवासी थन्नामंडी हलाल शनिवार को लोड कैरियर नंबर जेके 11ए 4324 पर सब्जी लादकर जम्मू से राजोरी की ओर जा रहे थे। आटो जफर इकबाल चला रहा था। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे तो वाहन का ब्रेक फेल हो गया। इससे चालक अपना संतुलन खो बैठा। इससे वाहन पहाड़ी से टकरा गया, जिससे वह पलट गया। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जफर को जम्मू रेफर कर दिया गया, लेकिन अखनूर पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।