फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर का पुतला जला नारेबाजी की

Fri, 30 May 2014 05:32 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। अनुच्छेद 370 पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान की कड़ी निंदा करते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की राजोरी इकाई ने पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। वीरवार को शहर के पांजा चौक क्षेत्र में बजरंग दल के राज्य उप प्रधान करण ठाकुर की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

ठाकुर ने कहा कि अनुच्छेद 370 राज्य की तरक्की में बड़ा बाधा है। इसके कारण स्थानीय युवाओं का बड़ा नुकसान हो रहा है। उमर के बयान से साफ लगता है कि वह राज्य की तरक्की नहीं चाहते हैं। पीडीपी भी इसके जरिये मीडिया में बने रहना चाहती है। वहीं इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान सत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य उनकी या किसी अन्य सदस्य की निजी संपत्ति नहीं है। अनुच्छेद 370 को हटाने से राज्य में विकास और तरक्की को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार इस का विरोध क्यों कर रही है, यह समझ से परे है।
बजरंग दल के विभाग मंत्री युगवीर गुप्ता ने कहा कि राज्य में बाहरी राज्यों से आकर काम करने वाले और राज्य को आर्थिक रूप से सहायता करने की चाह रखने वालों की राह में अनुच्छेद 370 रोड़ा है। इसे हटाने के लिए मंथन करना चाहिए और यदि इसे हटा दिया जाए तो जम्मू कश्मीर राज्य भारत का सबसे खुशहाल राज्य बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें