फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी बरसे बदरा

Sun, 02 Mar 2014 05:31 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी दिन भर रुक-रुक बारिश होती रही। हालांकि दोपहर कुछ समय के लिए सूर्य देव ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया, लेकिन शाम को फिर से आसमान पर काले बादल छाए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। इस वर्ष तीन साल बाद फरवरी माह में इतनी अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में फरवरी माह में 187.8 एमएम बारिश हुई। इससे पहले वर्ष 2011 में 177 एम, 2012 में 49.3 और 2013 में 176.9 एमएम बारिश हुई। वर्ष 2009 में 9.5 एमएम बारिश हुई थी और 2010 में 404 एमएम। इस साल फरवरी में खूब बारिश हुई है। मौसम विभाग की मानें तो मार्च में भी बारिश ठीक-ठाक होगी। शनिवार को भी पीर पंजाल की पहाड़ियों पर जोरदार बारिश और बर्फबारी हुई है। इससे पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले तीन दिन से वह बारिश और बर्फबारी की मार झेल रहे हैं। इससे जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोगों का दिनचर्या बाधित हो रहा है। कामकाजी लोग गंतव्य तक लेट से पहुंच रहे हैं। बिजली-पानी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें