फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल नशा मुक्त राजोरी का संदेश

Tue, 04 Feb 2014 02:49 PM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सरकारी पीजी कालेज की एनएसएस इकाई ने शनिवार को रैली निकाल कर नशा मुक्त राजोरी का संदेश दिया। पीजी कालेज से निकाली गई रैली में शामिल सैकड़ों विद्यार्थी हाथों में बैनर लिए खेयोरा और मंडी चौक से होती हुई अब्दुल्ला पुल पर पहुंचे। वहां से वापस कालेज ग्राउंड में जुटे। कालेज की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नईम उन निसा ने कहा कि हमें आज के युवाओं को नशे से होने वाली बीमारियों और अन्य परेशानियों से अवगत करवाना है। कालेज के प्रिंसिपल जावेद काजी ने भी छात्रों को नशीली दवाओं से दूर रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत में पड़ कर युवा न सिर्फ अपना बल्कि अपने परिवार का भी बहुत नुकसान करते हैं। नशीली दवाओं के सवन से इंसान का शरीर और दिमाग दोनों धीरे-धीरे काम करना बंद करने लगता है। कालेज के प्रधान नदीम मीर ने विद्यार्थियों को नशा से दूर रह कर स्वच्छ समाज के निर्माण में आगे आने का आह्वान युवाओं से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें