राजोरी। जिला अस्पताल में साफ-सफाई को और बेहतर बनाने के लिए दो स्वचालित सफाई मशीनें प्रदान की गई हैं। एक स्वचालित मशीन नौ लाख रुपये कीमत की है और दूसरी एक लाख की। नौ लाख वाली स्वचालित मशीन बैटरी पर काम करती है। एक बार पूरी चार्ज होने के बाद यह मशीन चार से पांच घंटे तक काम कर सकती है। इस मशीन से चार घंटों में पूरे अस्पताल की साफ सफाई की जाएगी। यदि बैटरी चार्ज नहीं हो तो हाथ से चलाने वाली मशीन का प्रयोग किया जाएगा। इन मशीनों का प्रयोग कर अस्पताल परिसर में बेहतर साफ सफाई की जा सकेगी। जिला अस्पताल जम्मू संभाग का पहला अस्पताल है, जहां यह मशीनें प्रदान की गई हैं। कुछ ही दिनों में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शब्बीर अहमद खान मशीनों का उद्घाटन करेंगे और जिला अस्पताल प्रशासन को सौंपेंगे। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में साफ-सफाई को लेकर मंत्री पहले ही कई बार निर्देश जारी कर चुके हैं।