फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से चालू था पुल, उद्घाटन अब

Sat, 30 Nov 2013 05:44 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पीडब्लयूडी मंत्री अब्दुल मजीद वानी ने शुक्रवार को जिले का दौरा कर कई पुलों एवं सड़कों का उद्घाटन किया। सबसे पहले उन्होंने मुरादपुर में बने पुल का उद्घाटन किया। इस पुल पर एक साल से आवाजाही चालू है, लेकिन इसका उद्घाटन अब हुआ। इसके बाद उन्होंने राजोरी में जिला अस्पताल के लिए बनाए जाने वाले वैकल्पिक पुल और सड़क का नींव पत्थर रखना था, लेकिन वह बिना नींव पत्थर रखे ही निकल गए। इस पुल का भी आधा निर्माण हो
विज्ञापन

चुका है, लेकिन नींव पत्थर अभी रखा गया है। इसके बाद मंत्री ने बिंबर गली में एक सड़क का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता राज्य में हर एक क्षेत्र को पक्की सड़क से जोड़ना है। कोई भी क्षेत्र सड़क के बिना नहीं रहेगा। मंत्री ने यह भी कहा कि कोई भी सुविधा उद्घाटन के इंतजार में नहीं रहेगी। यदि कोई विकास कार्य होता है तो वो लोगों के हवाले होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में राज्य का हर एक हिस्सा सड़क यातायात से जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें