फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार दो लोग जख्मी

Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी से तीन किलोमीटर दूर गांव ठंडा पानी में जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपजिला अस्पताल सुंदरबनी लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव ठंडा पानी में राजोरी से जम्मू की तरफ जा रही टाटा मोबाइल व जेके12-6798 की सामने से आ रही टाटा मैजिक ने जेके11-5977 के साथ टक्कर हो गई। इससे टाटा मैजिक टक्कर के बाद खाई में गिर गई। हादसे में संदीप कुमार पुत्र देवराज और दीपक कुमार पुत्र रमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल सुंदरबनी लाया गया। बाद में दोनों को जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें