फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी मंडी नहीं होने से किसान परेशान

Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी (ब्यूरो)। तहसील के अधिकांश किसानों का मुख्य पेशा सब्जियां लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाना है, लेकिन इन सब्जियों को बेचने के लिए सरकारी मंडी नहीं होने के कारण किसानों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि निजी ठेकेदारों की ओर से सब्जियों के खरीदने के लिए मंडियां जरूर खोली गई हैं। इन मंडियों में किसानों को सब्जियों के उचित दाम नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्र के सब्जी उत्पादक किसान ओम प्रकाश, सुरेश कुमार, कुलदीप राज, कमल लाल, बोध राज आदि ने बताया कि सुंदरबनी में किसान इतनी सब्जी पैदा कर रहे हैं कि जिला राजोरी में सुंदरबनी की सब्जियां बिकती हैं। सब्जियों को बेचने के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मजबूर होकर उन्हें निजी मंडियों में सब्जियां बेचनी पड़ती हैं। यहां उन्हें उचित दाम नहीं मिल पाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सुंदरबनी में सरकारी सब्जी मंडी खोलकर किसानों को राहत प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें