फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-राजोरी हाईवे पर कई जगह पस्सियां गिरीं

Fri, 18 Jan 2013 05:31 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। बुधवार देर रात शुरू बारिश वीरवार को भी जारी रही। जोरदार बारिश के साथ दिनभर ओलावृष्टि हुई। वहीं पहाड़ों में भी ताजा बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। जोरदार बारिश से जम्मू-राजोरी हाईवे पर कई जगह पस्सियां गिरने से यातायात पर भी असर पड़ा है। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पस्सियां गिरने की सूचना है।
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग के अुनसार अगले एक दो दिन तक जोरदार बारिश होगी। ओलावृष्टि और बर्फबारी भी होगी। बारिश का सिलसिला मंगलवार की रात 12 बजे ही शुरू हो गया था। इसके बाद रातभर जोरदार बारिश हुई, जबकि सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। कंडी, दरहाल, मुगल रोड, बुद्दल और पीर पंजाल की पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी हुई है। ओलावृष्टि से सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है। ठंड का असर राजोरी मार्केेट पर भी दिखा। यहां लोगों की आवाजाही कम रही। बारिश का ज्यादा असर पहाड़ों पर बसे गांव में देखने को मिला। बताया जा रहा है कि पहाड़ों में कई जगहों पर आसमानी बिजली भी गिरी है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बारिश से शहर के बस स्टैंड की हालत दलदल जैसी हो गई।

सफाई व्यवस्था की पोल खुली
पुंछ (ब्यूरो)। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने से नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। कई क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। जलभराव के बाद सड़कों-गलियों में जहां तहां गदंगी फैलने से नारकीय माहौल बन गया।
विज्ञापन

सबसे बुरा हाल नगर में बस स्टैंड और किला बाजार के बीच देखने को मिला। जहां पर मुख्य नाले से गंदगी और गंदा पानी सड़क पर बहता रहा। इस मार्ग पर आवाजाही करने वालों और बाजार के दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसे लेकर राहगीरों और दुकानदारों में नगरपालिका के खिलाफ भारी रोष देखने को मिला। किला बाजार से बस अड्डे अथवा पुरानी पुंछ की तरफ जाने वाले लोगों और दुकानदारों मंजीत सिंह, कोशल कुमार, मुसरफ हुसैन, नवजोत सिंह, बलविंदर सिंह आदि का आरोप है कि लाखों रुपये खर्च कर बस अड्डे से इस तरफ एक बड़ा नाला बनवाया गया था, लेकिन उसकी सफाई नहीं किए जाने के कारण नाले में जमा गंदगी वर्षा होने के साथ ही सड़क पर बहने लगती है। लोगों का कहना है कि पिछले महीने जिला प्रशासन ने सिविल सोसायटी के साथ मिल कर नगर में सफाई अभियान चलाया था। उसके बाद नगरपालिका हाथ पर हाथ धर कर बैठ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें