फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लिफ्ट का काम शुरू

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी (ब्यूरो)। जिला अस्पताल में लिफ्ट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। एक निजी कंपनी द्वारा छह महीने में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। अस्पताल के पास ही नए ओपीडी ब्लाक का काम भी अंतिम चरण में है। अगले छह महीनों में इसका भी काम पूरा होने की संभावना है। चार मंजिला इमारत में लिफ्ट काफी अनिवार्य है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट चमन बसीन का कहना है कि हालांकि लिफ्ट तब ही तैयार हो जानी चाहिए थी, जब अस्पताल की इमारत बनी, लेकिन कुछ कारणों से कंपनी ने लिफ्ट का काम पेंडिंग रख दिया। अब फिर से इसे शुरू कर दिया है। जल्द ही यह बनकर तैयार हो जाएगी। इससे अस्पताल में विकलांग लोगों को काफी मदद मिलेगी। साथ ही गंभीर अवस्था के मरीजों को वार्ड में शिफ्ट करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बहुत जल्द अस्पताल का नया ओपीडी ब्लाक बन कर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें