राजोरी (ब्यूरो)। दरहाल पुलिस ने शनिवार को दो साल पहले चोरी कर भागने वाले को गिरफ्तार कर लिया। थन्ना मंडी के एसडीपीओ के दिशा निर्देश पर दरहाल के थाना प्रभारी सोहेल खान की अध्यक्षता में शनिवार को टीम ने इसको राजोरी से पकड़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2010 में मोहम्मद शफी निवासी तता पानी कालाकोट चोरी कर भाग गया था। तब से वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। सूचना के आधार पर उसे शनिवार को राजोरी से दबोच लिया गया। शफी के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है।