फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजौरी जिले में कोरोना से संक्रमित 92 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव. 81 लोगों की रिपोर्ट आने का भी है इंतजार.

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। घातक कोरोनावायरस को लेकर जिले में संक्रमित लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए जम्मू भेजे गए थे उनमें से 81 लोगों की रिपोर्ट बाकी है, और जिनमें से 92 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कोरोना से संक्रमित 176 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए जम्मू भेजे थे जिनमें से 92 लोगो की रिपोर्ट आ गई है और सभी में कोरोना का वायरस नेगेटिव पाया गया है। वहीं करीब 81 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। वहीं इस जिले में कोरोना को लेकर अब तक तीन ही मामले पॉजिटिव पाए गए हैं जिनका उपचार जम्मू के जीएमसी में चल रहा है और सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता के अनुसार जिले में अभी तक ना तो कोरोना को लेकर किसी की मौत हुई है और ना ही संक्रमित कोई व्यक्ति अभी तक रिकवर हुआ है। जिला राजौरी में बनाए गए 33 क्वॉरेंटाइन सेंट्रो में अभी तक 432 लोगों को रखा गया है। जिला प्रशासन क्वॉरेंटाइन केंद्रों में रखे गए लोगों का पूरा ध्यान रख रही है और उनके हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें