राजौरी । कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के प्रतिबंध के चलते राजौरी जिले में लॉकडाउन के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के अनुसार केवल आवश्यक सेवाओं को कार्यात्मक रहने की अनुमति दी गई थी। कुछ लोग सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाए गए और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने कहा कि गश्त के दौरान पुलिस स्टेशन राजौरी की एक टीम ने एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया, जो पावर हाउस खेवरा के पास काम करती पाई गई थी। उक्त मशीन वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जिस के खिलाफ पुलिस स्टेशन राजौरी में धारा 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर कालाकोट पुलिस थाने की एक अन्य टीम ने गांव ढलियोट में गश्त के दौरान पाया की उक्त निवासी सराज दीन ने कुछ निर्माण कार्य शुरू किया था , जिसमें लगभग एक दर्जन मजदूर काम में लगे हुए थे। कालाकोट पुलिस स्टेशन ने मालिक के खिलाफ धारा 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया।