राजोरी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर बुनियादी न्यूनतम सुविधाओं की समीक्षा करने के मकसद से डीसी राजोरी मोहम्मद एजाज असद ने बैठक की। डीसी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से मतदान केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिले में बनाए गए करीब 614 मतदान केंद्रों में विशेष रूप से रैंप, पीने के पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के संबंध में प्रत्येक ईआरओ के साथ एक विस्तृत चर्चा की गई। रैंप के निर्माण के संबंध में डीसी ने सीईओ को निर्देश दिया कि वे उन स्कूलों के बारे में एक विवरण प्रस्तुत करें, जहां रैंप का निर्माण किया जाना है। डीसी ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को सीईओ के परामर्श से रैंप के निर्माण के लिए एक अनुमान प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पीएचई के एक्सईएन को निर्देश दिया। ब्यूरो