फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास की शोभायात्रा में उमड़ी संगत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। संत रविदास के प्रकाशपर्व के मौके पर रविवार को निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संगत उमड़ी। नौनयाल, चौकी, हडंन, दबड, मानपुर, भजनोवा, हंजाना आदि से क्षेत्रों से गुरु रविदास महाराज की शोभायात्रा में लोग शामिल हुए। ढोल नगाडो के साथ श्रद्धालु शोभायात्रा के दौरान भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को गुरु रविदास मंदिर बरेरी से निकाली गई शोभायात्रा झांगड चौक, मुख्य बस अड्डा से होते सेना के मैदान में पहुंची। यहां संत रविदास की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडीसी नौशेरा विनोद कुमार बैनाल, एडिशनल एसपी गिरदारीलाल शर्मा, एसडीपीओ बृजेश कुमार, तहसीलदार कादिर-उल-रहमान अपनी टीम के साथ शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे।
नगरवासियों ने संगत के लिए जगह-जगह स्टाल लगा कर हलवा बांटा। गुरु रविदास सभा नौशेरा तहसील प्रधान सतीश सयाल, गुरु रविदास सभा जिला राजोरी प्रधान केवल कृष्ण, चेयरमैन शमशेर सयाल, सनम रैना चेयरमैन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ट्रस्ट आदि ने सद्गुरु रविदास महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया। जम्मू बंद के चलते स्वामी गुरुदीप गिरी महाराज डेरा बाबा पठानकोट वाले कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। इस मौके पर पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन भी रखा गया। शोभायात्र के दौरान लोगों ने भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए। शोभायात्रा गुरु रविदास मंदिर बरेरी में पहुंची। इसके बाद लोग अपने-अपने क्षेत्रों में रवाना हुए। बगनोटी में भी कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें