फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाकोट ज्वाइंट एक्षन कमेटी के चेयरमैन पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कालाकोट ज्वाइंट एक्षन कमेटी के चेयरमैन एवं कालाकोट से नेकां के पूर्व एमएलए ठाकुर रशपाल सिंह के छोटे भाई ठाकुर रंधीर सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें घायल का दिया। चेयरमैन के अनुसार शुक्रवार की शाम को जब वह अपने घर से नौशेरा में किसी परिजन के विवाह में भाग लेने जा रहे थे तो पंजनाड़ा इलाके में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पहले उनके साथ गालीगलौज की फिर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच उनके गले से सोने की चेन व जेब से करीब 12 हजार रुपये हमलावरों ने ले लिए। किसी तरह वे जान बचा कर वहां से भाग कर घर पहुंचे। शनिवार को कमेटी के अन्य सदस्यों व स्थानीय लोगों ने बैठक कर पुलिस से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। कमेटी सदस्यों ने पुलिस के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस जानबूझ कर हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस ने आरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें