फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन तबलीग जमात में शामिल होने रजौली से भी गए थे 22 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के निजामुद्दीन तबलीग जमात में शामिल होने रजौली से भी गए थे 22 लोग सभी की पहचान कर होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान दिल्ली की निजामुद्दीन में की तबलीग जमात में शामिल होने राजोरी से भी 22 लोग गए थे। राजोरी के सभी 22 लोगों की पहचान कर उन्हें होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। एडीसी राजोरी शेर सिंह ने बताया कि राजौरी से तबलीग में शामिल 22 लोगों की पहचान कर ली गई है और सभी को होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। फिलहाल उनमें से किसी में भी कोरोना के सिम्टम्स नहीं पाए, गए है, यदि किसी में सिंप्टम पाया जाता है तो उसे वहां से अलग बनाये गए क्वॉरेंटाइन में शिफ्ट कर उसके सैंपल जांच के लिए जम्मू भेजे जाएंगे। एडीसी ने बताया कि कुल 22 लोगों के संपर्क में और कितने लोग आए थे उनकी भी पहचान की जा रही है और जिन जिन की पहचान हो रही है उनको होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है और उन पर सख्ती बरती जा रही है। वही एडीसी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छुपाये गा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के अलावा उसे क्वॉरेंटाइन में भी 2 हफ्ते के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें