राधा स्वामी सत्संग भवन में ठहरे प्रवासी
- फोटो : AMAR UJALA
मंगलवार को हरियाणा के बॉर्डर पर प्रवासी लोगों को रोककर उन्हें राधा स्वामी सत्संग भवन करनाल में लाया गया जहां उनके रहने खाने-पीने की बेहतर व्यवस्था की गई है। ये वह हैं जिनको पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा अन्य प्रांतों की प्राइवेट कंपनियों ने सरंक्षण के स्थान पर अपने संस्थानों से निकाल दिया था। वाहन की व्यवस्था न होने के कारण ये लोग पैदल ही यूपी और बिहार के लिए जा रहे थे।