राजोरी। जिले की कालाकोट पुलिस ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में थर्मल पावर प्लांट कालाकोट की कुछ सामग्री ले जा रहे एक वाहन को जब्त किया और वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। एसएसपी जुगल मनहास के अनुसार सोमवार की सुबह, एसएचओ कालाकोट मुस्तजा अहमद के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने कालाकोट के मेहारी इलाके में कालाकोट शहर के पास एक रूटीन चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। वाहन की जांच के दौरान पुलिस की टीम ने थर्मल पावर प्लांट कालाकोट की कुछ सामग्री बरामद की गई। पुलिस द्वारा जब्त की गई वस्तुओं में तांबा और लोहे की सामग्री शामिल है। पुलिस की पूछताछ में वाहन चालक विशाल सिंह निवासी रायपुर सतवारी जम्मू सामग्री के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। ऐसे में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। ब्यूरो