फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्धस्तर पर चल रहा बर्फ हटाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में बर्फबारी प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर सड़कों से बर्फ हटाने का काम चल रहा है। इसके बावजूद जिले के कोटरंका सब डिवीजन के कई इलाके बर्फबारी के चौथे दिन रविवार को भी सब डिवीजन मुख्यालय से कटे रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोटरंका के खवास, बडाल, ढलेहरी, गदयोग व बुद्धल के गब्बर इलाके को जोड़ने वाली सड़कों पर दो से तीन फुट तक बर्फबारी हुई थी। शनिवार को प्रशासन व ग्रेफ विभाग ने संयुक्त रूप से बर्फ हटाने का काम शुरू किया था। रविवार की शाम तक बर्फ हटाने का काम जारी था। तहसीलदार कोटरंका इम्तियाज अहमद के अनुसार बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। इन इलाकों में धूप निकलने के कुछ ही समय बाद धुंध छा जाती है। ऐसे में बर्फ हटाने के काम में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यातायात ठप होने से इन इलाकों में खाने-पीने की वस्तुओं की भारी कमी महसूस की जा रही है। लोगों की दुकानों पर राशन व अन्य सामान करीब करीब खत्म हो चुका है। इन इलाकों में रविवार को चार दिन बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। बिजली विभाग के एक्सईएन मुंशीखान के अनुसार जिले के दूरदराज के पहाड़ी तहसीलों के तहसील मुख्यालयों पर बिजली शनिवार को ही बहाल हो गई थी। अन्य कई इलाकों में रविवार शाम तक बिजली सप्लाई हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें