फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिक मार्केट में दो दुकानें राख

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। मलिक मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों में दो दुकानों में आग लगने से 25 लाख रुपये से अधिक का सामान राख हो गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब तीन बजे मलिक मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स व जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग लग गई। इलेक्ट्रॉनिक शॉप के मालिक सुशील कुमार निवासी वार्ड दो और शूज शॉप मालिक समीर अहमद पुत्र अब्दुल अजीज के अनुसार घटना के बाद आसपास के लोगों आग की सूचना दी। वहीं, मौके पर कर दमकल कर्मियों ने चार बजे तक आग पर काबू पाया, मगर तब तक 25 लाख रुपये से अधिक का सामान राख हो गया। पीड़ित दुकानदारों व अन्य लोगों ने बताया कि दुकानों के आसपास पेट्रोल छिड़काव के निशान देखे गए हैं। यदि दमकल कर्मी समय पर नहीं पहुंचते तो पूरी मार्केट को ही नुकसान पहुंचना था। पीड़ितों ने बताया कि बैंक से कर्ज लेकर कारोबार शुरू किया था। साजिश के तहत दुकानों में आग लगाई गई। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें