सुंदरबनी। बनपुरी गांव में बाइक और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान मंगत राम पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी बनपुरी में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगत राम जो बनपुरी में पोस्ट विभाग में तैनात था। बुधवार को डाक बांटने के लिए जा रहा था कि बनपुरी चौक पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। सुंदरबनी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।