फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाभर में 40 आंगनबाड़ी केंद्र मिले बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिला प्रशासन ने 508 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में करीब 40 आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले और करीब 55 आंगनबाड़ी वर्कर्स या सहायिकाएं गैरहाजिर मिलीं। इसके साथ ही कई अन्य कमियां पाई गईं, जिनकी डीसी ने तलब की है ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डीसी के निर्देश पर विभिन्न सब डिविजनों के एडीसी, एसडीएम, तहसीलदारों व नायब तहसीलदार की देखरेख में निरीक्षण अभियान चलाया गया। दिनभर चले अभियान में 508 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 40 केंद्र बंद मिले। इसके अलावा 55 आंगनबाड़ी वर्कर और सहायक ड्यूटी से गैरहाजिर मिलीं। वहीं, 85 वर्कर्स व सहायिकाएं को डिप्लायमेंट पर पाया गया और करीब 35 केंद्रों में नामांकन और पोषण की कर्मियां पाई गईं।
कोटरंका तहसील के 15 केंद्रों में से 5 केंद्र बंद पाए गए, 3 वर्कर अनुपस्थित मिली और 4 वर्कर्स डिप्लाएमेंट पर थीं। नामांकन की संख्या पर्याप्त मिली। मंजाकोट में 53 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 7 बंद पाए गए, 18 वर्कर अनुपस्थित मिली और 23 केंद्रों में नामांकन अपर्याप्त था। तहसील स्योट में 18 आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 बंद, 2 वर्कर डिप्लोयमेंट पर मिलीं, एक वर्कर्स गैरहाजिर मिली। दरहाल तहसील में 34 आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी सही ढंग से कार्य करते पाया गया। सिर्फ एक केंद्र में नामांकन पर्याप्त नहीं था। त्रियाठ तहसील में सभी 57 आंगनबाड़ी केंद्र सही से कार्य करते मिले। तीन वर्कर गैरहाजिर और एक डिप्लाएमेंट पर थी। कालाकोट के 29 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 4 बंद मिले। पांच वर्कर्स गैरहाजिर और छह डिप्लाएमेंट पर मिलीं। सुंदरबनी के सभी 48 आंगनवाड़ी केंद्रों सही से कार्य करते मिले। बेरीपत्तन के 18 आंगनबाड़ी केंद्रों में एक वर्कर गैरहाजिर मिलीं। राजोरी के नौ आंगनबाड़ी केंद्रों में सबकुछ सही था। नौशेरा के 69 आंगनबाड़ी केंद्रों में से दो बंद, एक वर्कर्स गैरहाजिर और एक डिप्लाएमेंट पर मिली। किला दरहाल के 22 आंगनबाड़ी केंद्रों में से नौ बंद, नौ वर्कर गैरहाजिर मिलीं। खवास के 65 आंगनबाड़ी केंद्रों में से चार केंद्र बंद, एक गैरहाजिर और 51 वर्कर डिप्लाएमेंट पर मिलीं। डीसी ने बंद मिले केंद्रों और गैरहाजिर वर्कर्स की रिपोर्ट जल्द तलब की है, कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें