सुंदरबनी। सुंदरबनी में निकाय चुनाव के लिए भाजपा के 11 उम्मीदवारों ने नामांकन के पर्चे दाखिल कर दिए हैं। दोपहर में सभी 11 उम्मीदवारों ने अपने-अपने एआरओ कार्यालय में पहुंचकर नामांकन पर्चे भरे। नामांकन भरने वालों में वार्ड एक से डॉ. अंजना शर्मा, वार्ड दो से राज कुमार नेगी, वार्ड तीन से सुखदेव सिंह, वार्ड चार से अनुराधा गुप्ता, वार्ड पांच से राजेेंद्र शर्मा, वार्ड छह से राजेंद्र गुप्ता, वार्ड सात से नीरू गुप्ता, वार्ड आठ से मोहनलाल पराशर, वार्ड 9 से अशोक कुमार केेसर, वार्ड दस से सुषमा देवी, वार्ड ग्यारह से संजय शर्मा ने नामांकन किया है। वार्ड 12 से भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। ब्यूरो