राजोरी। डीसी मोहम्मद एजाज असद की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग की एक बैठक हुई। इसमें सिंचाई नहरों (कूहल) के लिए डिसिल्टिंग कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें जिले के विभिन्न इलाको में खेतों की सिंचाई के लिए प्रयोग की जाने वाली कूहलों और नहरों की डिसिल्टिंग कार्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। डीसी ने फसल बुवाई के मौसम के मद्देनजर जल्द सिंचाई नहरों के लिए डिसिल्टिंग के काम करने का निर्देश दिया। वहीं, दो सप्ताह के भीतर सिंचाई नहरों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए मशीनरी को तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग तेजी से काम करवाए ताकि समय रहते नहरों की डिसिल्टिंग का काम पूरा हो और किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने विभाग से जल्द अनुपालन रिपोर्ट मांगी है। सनद रहे कि जिले में कुल 161 सिंचाई नहरें हैं, जिनमें 62 नौशेरा और 99 राजोरी में हैं।