सुंदरबनी। बिजली विभाग की तरफ से जारी अनियमित कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों का कहना है जैसे- जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है तो वैसे की अनियमित कटौती का सिलसिला भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों रामलाल, कृष्ण लाल नरेश कुमार, चंद्र प्रकाश, सुमित कुमार, बालक राम ओम प्रकाश ने बताया कि सुंदरबनी और आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह से बिजली की अनियमित कटौती बढ़ गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस कारण बिजली से चलने वाले उपकरण, पंखे और कूलर सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। उन्होंने विभाग के आलाधिकारियों से गुहार लगाई कि बिजली कटौती बंद कर राहत पहुंचाएं।