राजोरी। सेना के उत्तरी कमान प्रमुख आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने मेजर जनरल डीएस गिल के साथ राजोरी सेक्टर की फारवर्ड पोस्टों का दौरा किया। इस दौरान परिचालन संबंधी तैयारियों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
सेना कमांडर को अधिकारियों ने सीमावर्ती गांवों में हाल ही में हुए संसदीय चुनाव स्थापित की गई व्यवस्थाओं और सीजफायर के दौरान उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई। जीओसी ने जवानों के साथ बातचीत कर उन्हें देशभक्ति, कर्तव्य निष्ठा के उच्च मानक स्थापित करने की बधाई दी। इसके अलावा दुश्मन और राष्ट्र विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सेना के कमांडर ने तैयारियों की सराहना करने के साथ जवानों का मनोबल भी बढ़ाया।