फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 छात्रों का कैंपस सलेक्शन

Sat, 22 Nov 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के 13 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को उत्तर भारत में कार्य कर रही दो मल्टी नेशनल कंपनियों में नौकरियां मिलीं हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को विवि के उप कुलपति ने बताया कि विवि के इंजीनियरिंग विभाग के 13 विद्यार्थियों को दो अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां तोशा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सटैलर में बतौर डाटा रिकवरी एसोसिएट्स के पद पर चुना गया है।

शुक्रवार को विवि में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के तहत सभी 13 विद्यार्थियों को उप कुलपति द्वारा बधाई दी गई। इस अवसर पर उप कुलपति ने कहा कि विवि में प्रदान की जा रही शिक्षा का ही नतीजा है कि हमारे 13 विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अच्छे वेतन पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में भी विवि इसी प्रकार की पढ़ाई करने के प्रयास करती रहेगी ताकि यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी भी छात्र को घर में न बैठना पड़ेे। कहा कि अन्य छात्र भी इससे प्रेरणा लेंगे और अपने भविष्य को सुखमय बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने विवि के प्लेसमेंट यूनिट की सराहना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें