राजोरी। जिले के मंजाकोट तहसील के हयातपूरा क्षेत्र में अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है। सोमवार को राजोरी पुलिस ने अफीम की अवैध फसल को नष्ट कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हयातपुरा के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एजाज अहमद खान नामक व्यक्ति अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर करीब 600 वर्ग फुट भूमि पर लगाई गई फसल को नष्ट कर दिया। एसएचओ मंजाकोट मंजूर कोहली और एसडीपीओ मंजाकोट निसार खोजा की अगुवाई में पुलिस ने तहसीलदार मंजाकोट सघीर चौधरी की उपस्थिति में कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक फसल को पूरी तरह से तैयार होने में अभी कुछ समय बाकी था। एसएसपी राजोरी जुगल मनहास के अनुसार पुलिस ने एजाज के मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मौके से फरार है, जिसकी धरपकड़ के लिए कार्रवाई जारी है।