राजोरी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रेरित करने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और प्रतिभा को उजागर करने के उद्देश्य से मिडिल स्कूल बुढ़ान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता सेना के तत्वावधान में हुई, जिसका थीम ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर आधारित था। इसमें 58 छात्रों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।