फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और पीओके के लोगों के रिश्तों में मिठास घोल रही बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सोमवार को पुंछ-रावलाकोट बस से वतन लौटने वालों में पीओके के मीरपुर निवासी शब्बीर मुगल भी शामिल थे। वे पिछले सोमवार को पुंछ नगर में रहने वाले अपने मामा मुनीर हुसैन की बेटी यानी की अपनी ममेरी बहन की शादी में शामिल होने पाए थे। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। उन्होंने कहा कि पुंछ-रावलाकोट बस सेवा के चलते यह संभव हो पाया। यह एक निर्जीव बस नहीं है, बल्कि यह दोनों तरफ रहने वाले रिश्तेदारों को मिलवा कर उनके रिश्तों की डोर को मजबूत कर रही है। शब्बीर मुगल ने इसके लिए दोनों मुल्कों की हुकूमतों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि रिश्तेदारों को मिलवाने की प्रक्रिया और आसान होनी चाहिए। भांजे को पुंछ-रावलाकोट बस में चढ़ाने आए शब्बीर के मामा मुनीर हुसैन भी काफी खुश थे। उन्होंने भी कहा कि इस बस सेवा के चलते ही उनका भांजा पहली बार उनके घर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें