फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने केरी सेक्टर में गोलाबारी प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। डीसी मोहम्मद ऐजाज असद ने गोलाबारी से प्रभावित केरी सेक्टर के रत्ताल बसली सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ मुलाकात कर समस्याएं जानीं। वहीं, रविवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में प्रभावित हुए लोगों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा गोलीबारी में घायल हुए स्थानीय निवासी मोहम्मद मारूफ के परिजनों को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं, मवेशियों की मौत और घरों को हुए नुकसान का आकलन करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

दौरे के दौरान कई प्रतिनिधिमंडलों ने सरपंच लियाकत चौधरी और सामाजिक कार्यकर्ता अनीस कसाना के नेतृत्व में डीसी से मुलाकात की। उन्होंने स्वीकृत बंकरों के जल्द निर्माण की मांग की। इसके अलावा बुलेट प्रूफ एंबुलेंस की व्यवस्था करने, रत्ताल बसाली से झल्लास सड़क का निमार्ण करने और बसाली में हेल्थ सब सेंटर स्थापित करने की गुहार लगाई। डीसी ने वास्तविक मांगों के जल्द निवारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें