फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग: क्रॉस एलओसी ट्रेड से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर छापा

Thu, 03 Sep 2020 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

क्रास एलओसी ट्रेड के दौरान टेरिर फंडिंग के एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और आयकर विभाग की संयुक्त टीमों ने बुधवार को श्रीनगर और कुपवाड़ा के कई ठिकानों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। क्या-क्या जब्त किया गया, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, एनआईए और आयकर विभाग की संयुक्त टीमों ने श्रीनगर के दानदरखा इलाके में ग़ुलाम अहमद, इशफाक अहमद अहमद और मोहम्मद अयूब जबकि मंदिर बाग में मुश्ताक अहमद के घर पर कार्रवाई की। यह सभी लोग क्रास एलओसी ट्रेड से जुड़े हैं। व्यवसायी मुश्ताक का बेटा पिछले दो साल से पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। 

जबकि कुपवाड़ा जिले के कंडी खास इलाके में इन टीमों ने ग़ुलाम रसूल के घर और उसकी दुकान पर दबिश दी। ग़ुलाम रसूल भी क्रास एलओसी ट्रेड से संबंधित हैं। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि मुश्ताक पिछले वर्ष क्रास एलओसी ट्रेड बंद होने के बाद से वह किराने की दुकान चला रहा है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 23 जुलाई को  एनआईए और आयकर विभाग की संयुक्त टीमों ने क्रास एलओसी ट्रेड असोशिएशन के अध्यक्ष तनवीर वानी और कुछ अन्य व्यापारियों के पुलवामा और श्रीनगर स्थित छह ठिकानों पर कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन


गत वर्ष फरवरी से बंद है क्रॉस एलओसी ट्रेड 
पुलवामा के लेथपोरा में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती आतंकी हमले के बाद क्रॉस एलओसी ट्रेड बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें