फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोले पत्नी का नाम बताने में मोदी को गुरेज क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जमकर खिंचाई की।
विज्ञापन


डोडा स्टेडियम में शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, लेकिन अपनी पत्नी का नाम उजागर करने से गुरेज करते रहे।

ऐसा व्यक्ति महिलाओं को उनका अधिकार कैसे दे सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

मोदी क्यों कतरा रहे?

राहुल ने कहा कि मोदी को जनता को बताना चाहिए कि वे अब तक अपनी पत्नी का नाम उजागर करने से क्यों कतराते रहे।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 'हम' की बात करती है और सभी को साथ लेकर चलती है। लेकिन मोदी सिर्फ 'मैं' की बात करते हैं। वे घमंड से चूर हैं।

भाजपा के घोषणा पत्र पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में उन्होंने हाथ का निशान हटाकर कमल लगा दिया। उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें