कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जमकर खिंचाई की।
डोडा स्टेडियम में शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, लेकिन अपनी पत्नी का नाम उजागर करने से गुरेज करते रहे।
ऐसा व्यक्ति महिलाओं को उनका अधिकार कैसे दे सकता है।