फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जनता के बीच न जाने वाले मंत्रियों को टिकट नहीं'

Fri, 08 Nov 2013 01:37 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं विशेषकर मंत्रियों को नसीहत दी है कि वे कार्यकर्ताओं की मुसीबतों को दूर करने में सहयोग करें अन्यथा टिकट कटने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने देश की तरक्की के लिए महिलाओं के आगे बढ़ने की वकालत की। राहुल ने कहा कि महिलाएं एकजुट हों और अपना हक मांगें। उनकी एकजुटता की आवाज ऐसी होनी चाहिए जिससे सरकारें हिल जाएं।

जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष सख्त अंदाज में दिखे। कांग्रेस मुख्यालय पर राहुल ने कहा कि जनता के बीच न जाने वाले और कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वाले मंत्रियों और विधायकों के टिकट भी काटे जा सकते हैं जैसा कि अन्य राज्यों में हुआ है।
विज्ञापन


किसी को भी टिकट देने से पहले जमीनी कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी। इसमें कोई नेता अयोग्य पाया गया तो उसे टिकट नहीं दिया जाएगा। जो नेता कार्यकर्ताओं की कद्र करेगा, उसे टिकट मिलेगा।

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी सहित प्रदेश के कई मंत्री भी मौजूद थे। इससे पहले राहुल ने बंद कमरे में पार्टी नेताओं की बैठक ली।

बताया जाता है कि इसमें कार्यकर्ताओं ने कुछ मंत्रियों पर बात नहीं सुनने का आरोप लगाया है। इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष बडगाम में महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने वाली केंद्र की योजना उम्मीद के महिला चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

चौपाल में शामिल छात्राओं, महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में पंचायती राज बहुत जरूरी है। महिलाओं को चाहिए कि पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि देश की तस्वीर बदली जा सके।

सचिन नेक इंसान: राहुल
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तारीफ करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह सिर्फ एक महान क्रिकेटर नहीं बल्कि नेक इंसान हैं और मेरे मित्र भी हैं। सचिन के संन्यास लेने की घोषणा पर एक पत्रकार के सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि वह इस मौके उनको केवल शुभकामनाएं देना चाहेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें