फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में भंडारे का आयोजन किया गया

विज्ञापन
मंढर में बाका कोंकू मोतीपुरी आश्रम में भजन कीर्तन करते श्रदालू - फोटो : POONCH
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले की मुख्य नगरी स्थित श्री बाबा कोंकू मोतीपुरी स्थान पर सोमवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हर वर्ष श्रावण मास में आज ही के दिन यहां पर दुर्गा माता मंदिर परिसर में स्थित श्री बाबा कोंकू मोतीपुरी जी की समाधि पर उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस अवसर पर यहां रामायण पाठ रखा जाता है, दूसरे दिन पूजा कर हवन किया जाता है और फिर भंडारे की शुरुआत होती है। इसमें भाग लेने के लिए हरनी, अड़ी, गोहलद, डछल, मानकोटे, ड्राना और मेंढर से लोग आते हैं। इस आयोजन में देवेंद्र कुमार टंडन, संजीव कुमार बाली, सुरेश कुमार बाली, विक्रम भसीन, विनोद कुमार दत्ता, आशुतोष भाटिया, नरेंद्र कुमार भाटिया, बलराम शर्मा और रोहिणी कुमार चंदन शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें