पुंछ जिले की सुरनकोट तैहसील में पुंछ जम्मू राष्ट्रीस राजमार्ग पर हादसे का शिकार हुई इको कार
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में सोमवार शाम को पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदाना क्षेत्र में पुंछ से मेंढर की तरफ जा रही एक ईको कार (जेके 12ए 3013) हादसे का शिकार होकर बीच सड़क में पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने दोनों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालकर सुरनकोट उपजिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान इफराज शाह पुत्र जाकिर शाह निवासी गोल्द मेंढर और इरफान महमूद पुत्र महमूद अहमद निवासी गांव सनेई सुरनकोट के रूप में हुई है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संवाद