फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की बींबर गली ब्रिगेड ने अंतराष्ट्री तंबाकू विरोध दिवस पर युवाओं की किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले में तैनात सेना की बीबर गली ब्रिगेड ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सेना के जवानों और बीबर गली क्षेत्र की नियंत्रण रेखा के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवा बड़ी संख्या में प्रतिभागी रहे। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों और सैन्य चिकित्सकों ने सेना के जवानों और ग्रामीण युवाओं को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें धूम्रपान न करने और धूम्रपान के दुष्प्रभावों से जागरूक किया। सेना के चिकित्सकों ने धूम्रपान करने वालों को कोरोना से जल्दी प्रभावित होने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धूम्रपान के कारण उनके फेफड़े पहले से ही बुरी तरह प्रभावित होते हैं। इसलिए हर किसी को धूम्रपान से दूर रहना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को तंबाकू का सेवन न करने का प्रण भी कराया।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में मना 'वर्ल्ड नो टोबैको डे'
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। एनएसएस यूनिट सरकारी पीजी कॉलेज ने सोमवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नसीम अहमद और प्रोफेसर सुप्रिया गुप्ता ने किया। स्वास्थ्य पर तंबाकू के उपयोग के प्रतिकूल प्रभाव के प्रति छात्रों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 'तंबाकू छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध' विषय पर ऑनलाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के लगभग 46 छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने फेफड़ों और श्वसन प्रणाली पर तंबाकू के विनाशकारी प्रभाव को लेकर विचार प्रकट किए। इसके साथ ही छात्रों ने तंबाकू का सेवन न करने और न करने देने का भी संकल्प लिया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शकील अहमद रैना ने सभी छात्रों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी और तंबाकू के उपयोग के हानिकारक और घातक प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
तंबाकू का सेवन न करने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। सरकारी डिग्री कॉलेज डूंगी ने अर्थ शास्त्र विभाग के सहयोग से सोमवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य में ऑनलाइन नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इस संबंध में ऑनलाइन एक प्रतिज्ञा समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने कॉलेज के स्टाफ के साथ तंबाकू का सेवन न करने का संकल्प लिया। इसमें बीए द्वितीय सेमेस्टर के चितरंजन शर्मा ने प्रथम स्थान, बीए चतुर्थ सेमेस्टर की पलक तारा और बीए द्वितीय सेमेस्टर की अंजू कुमारी ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पूरे कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. शमीम अहमद आजाद के संरक्षण में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता और विशेष रूप से युवाओं को तंबाकू उत्पादों के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में काफी विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव पहल की श्रृंखला के रूप में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें