पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी से गांव डोकरी में क्षतिग्रस्त मुख्य पाईप लाईन
- फोटो : AMAR UJALA
पुंछ।वीरवार को पाकिस्तानी सेना की तरफ से जिले के कस्बा,कीरनी और शाहपुर सैक्टरों में दिन भर की गई भारी गोलाबारी से जहां नियंत्रण रेखा से सटे कई घरों को नुकसान पहुंचा था।वहीं पाकिस्तानी गोलाबारी से कस्बा सैक्टर के नियंत्रण रेखा से सटे गांव डोकरी एंव मदारी गांव में लोगों को पीने का पानी उपल्बध कराने के लिए बिछाई गई पानी की मुख्य पाईपें कई स्थानों पर छलनी होकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।जिससे क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई बाधित हो कर रह गई है।जिससे लोगों को आज पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।वहीं डोकरी क्षेत्र में पानी कि सप्लाई बाधित हो जाने को लेकर पी एच ई विभाग के एगजिक्यूटिव इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा का कहना हैकि पाकिस्तानी सेना की तरफ से क्षेत्र में लगातार जारी भारी गोलाबारी से अकसर नियंत्रण रेखा के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की मुख्य पाईपें बार बार क्षतिग्रस्त हो जाती है।कल भी ऐसा ही हुआ है।जिसके बारे में हमने पूरा पता लगा लिया है।परन्तू आज गोलाबारी दोबारा होने की आशंका के चलते उन क्षतिग्रस्त पाईपों को बदलने का काम नहीं हो पाया है।अगर आज की ही तरह कल भी गोलाबारी बंद रहती है तो हम क्षतिग्रस्त पाईपों को बदलवा कर कल शाम तक क्षेत्र में पानी की सपलाई बहाल करवाने का प्रयास करेंगे।राजेन्द्र शर्मा का कहना हैकि पाकिस्तानद गोलाबारी से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में पानी की मुख्य पाईपों के क्षतिग्रस्त होने से अभी तक हमारे विभाग को लाखों रूपय का नुकसान हो चुका है।क्योंकि यहां वहां खुले क्षेत्रों में भारी मात्रा में गिरने वाले पाकिस्तानी गोलों से सबसे अधिक नुकसान पानी की पाईपों को ही होता है।